बिहार

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 2 गिरफ्तार, 158 लीटर देसी शराब बरामद!

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) चौक थाना पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 158 लीटर देसी शराब भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में बिट्टू कुमार सागर कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस ने मुसहरी गांव से 39 लीटर, नाला पर से 15 लीटर तथा कमाशिको गांव से स्कूटी पर लदी 104 लीटर देसी शराब बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

रोहित गोदारा-लिपिन नेहरा गैंग पर गुरुग्राम पुलिस का बड़ा शिकंजा, 6 बदमाश गिरफ्तार!

75 लीटर नेपाली देसी शराब केसाथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, चोरी की होंडा बाइक जब्त!

एम्स पटना में पुलिस उपाधीक्षक अधिकारियों को दी गई मेडिको लीगल ट्रेनिंग

error: