बिहार

घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी के मामले में दो गिरफ्तार, गला हुआ सोना और 24,500 रुपये बरामद!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) नदी थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी के आभूषण बेचने से प्राप्त रकम में से 24,500 रुपये तथा चोरी के आभूषणों का गला हुआ सोना और टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को पंचा देवी, पति विपिन सहनी, निवासी नदी थाना क्षेत्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर मुकेश कुमार उर्फ मुंशी एवं अन्य लोगों द्वारा सोने-चांदी के आभूषण और 5,000 रुपये नकद चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर नदी थाना कांड संख्या 366/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ मुंशी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता टुन्नु सहनी, निवासी बांसतल, थाना नदी, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, उसके पास से चोरी किए गए आभूषणों को बेचने से प्राप्त 48,500 रुपये में से 24,500 रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी के आभूषण खरीदने वाले कन्हैया कुमार, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता स्व. हरिओम प्रसाद, निवासी सम्मसपुर, थाना नदी, को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कन्हैया ज्वेलर्स दुकान से चोरी के आभूषण का 12.36 ग्राम गला हुआ सोना तथा 3.92 ग्राम सोने के आभूषण का टूटा हुआ टुकड़ा बरामद किया गया। छापेमारी दल में पु.अ.नि. सद्दाम हुसैन, पु.अ.नि. देवकर्ण बंटी और स.अ.नि. संतोष कुमार शामिल रहे। अभियान में नदी थाना के महिला बल, सशस्त्र बल के गृहरक्षक एवं आर्म्स जिला बल के जवान भी शामिल थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

जनभागीदारी, जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को मिलेगा नया आयाम

शिक्षा व रोजगार मुस्लिम महिलाओं के मुद्दे पर फुलवारी शरीफ में विचार गोष्ठी संपन्न

आंगनबाड़ी केंद्रों के विभिन्न गतिविधियों में कटिहार राज्य में पहले स्थान पर

error: