बिहार

हत्या कांड में दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पटना, अजित। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या कांड में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Advertisements
Ad 1

थाना अध्यक्ष ट्रेनिंग आईपीएस सुषमा सागर के अनुसार गौरीचक थाना कांड संख्या 560/23, दिनांक 30/09/2023 में दर्ज मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त नीतीश, पिता स्व. उमेश केवट तथा मिथलेश नट, पिता भुलेटन नट, दोनों निवासी ग्राम सोहगी, थाना गौरीचक, जिला पटना को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कांड में भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 324, 307, 302, 337, 338 और 34 के तहत मामला दर्ज है. गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार हत्या से जुड़े इस मामले में अन्य आरोपितों की तलाश भी जारी है और पूरे प्रकरण की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ

error: