बिहार

पुलिस गश्ती गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, कई पुलिसकर्मी घायल!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शनिवार की रात पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित गाय घाट के नजदीक एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने पुलिस की गश्ती जिप्सी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जिप्सी में सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज एनएमसीएच अस्पताल में कराया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया है।

घटना उस समय हुई जब आलमगंज थाना के एडिशनल एसएचओ अन्य पुलिसकर्मियों के साथ रात्रि गश्ती पर निकले थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने पुलिस गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस ट्रक चालक की लापरवाही और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: