फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): बुधवार को पटना शहर के हजारों ई रिक्शा चालकों ने पटना पुलिस के द्वारा बेवजह परेशान करने के खिलाफ़ भाकपा माले विधायक दल के उप नेता और दरौली के विधायक सत्यदेव राम और फुलवारी शरीफ के माले विधायक गोपाल रविदास से न्याय की गुहार लगाते हुए एक बैठक की।
वही दूसरी तरफ भाकपा माले विधायक फुलवारी शरीफ गोपाल रविदास ने आए दिन फुलवारी के अंदर में लगातार हो रहे चोरी डकैती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि जिला पुलिस प्रशासन लगातार अपना गस्त तेज करें और अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार करें नहीं जनता के कोप भाजन से बच नहीं पाएंगे।
विधायको के साथ हुई बैठक में ई रिक्शा चालकों ने कहा कि पहले हमलोग इससे बेहतर स्थिति में अपना वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे लेकीन इधर कुछ दिनों से पटना पुलिस ने शहर के अंदर बेवजह हमलोग को परेशान करना शुरू कर दिया है।
ई रिक्शा चालकों ने बताया कि हमलोग बोरिंग रोड, बेली रोड, हड़ताली मोड़ होते हुए पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन के गोलंबर तक जाते थे फिर सवारियों ठीक उसी रूट पर पहुंचाते भी थे। लेकिन इधर कुछ दिनों से पटना ट्रैफिक पुलिस ने जाम का हवाला देते हुए कहा है कि आप लोग जीपीओ गोलंबर से आगे नहीं जा सकते हैं इससे जाम लगता है।
ई रिक्शा चालकों ने बताया कि हमे उधर से सवारी पटना रेलवे स्टेशन के गोलंबर से ही मिलती है जीपीओ से नहीं। उन्होनें कहा कि हमे पटना रेलवे स्टेशन परिसर के गोलंबर से यात्री बिठाने की अनुमति दी जाए।
वही विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि आप पहले संगठित होकर रहिए, आपकी एकता ही आपकी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने का काम करेंगी और आप पहले संगठित होकर एक यूनियन बनाइए और फिर उस यूनियन के आह्वान पर पूरे पटना शहर के हजारों ई रिक्शा चालक के परेशानियों को लेकर शहर को घेरने का काम भी करेंगे।
विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि आप सब गरीब लोग है और पुलिस प्रशासन के निशाने पर हमेशा गरीब लोग ही रहते हैं। इसलिए आप सभी पटना शहर के ई रिक्शा चालक लोग भाकपा माले के बैनर तले आइए, आपकी हर न्यायपूर्ण लड़ाई को यहां पूरी मजबूती से लड़ी जाएंगी।
वही इस मामले को लेकर विधायकों ने बैठक के दौरान ही पटना के ट्रैफिक एसपी से फोन पर बात कर इस समस्या का समाधान निकालने को कहा। इसपर ट्रैफिक एसपी ने दोनो विधायको को आश्वासन दिया है कि इस मामले में कल ही निष्कर्ष निकाल कर समस्या का समाधान करते हैं।
वही ई वही ई रिक्शा चालकों ने अगली बैठक 17जनवरी को रखी है।
