बिहार

ग्रामीणों के बीच वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिला के दुल्हिनबाजार प्रखंड अंतर्गत नरही गांव में ‘मिशन ग्रीन विलेज’ मुहिम के तहत पर्यावरण प्रेमी सुमित कुमार और अमित कुमार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विद्यालय और ग्रामीणों के बीच वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस सराहनीय पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

सुमित कुमार और उनकी टीम के सक्रिय सदस्य वनकुश दुबे जो पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संदेश दिया है, और कहा कि हमारा मुख्य उद्वेश्य है किजब तक लगाए गए पौधों की 100% देखभाल न की जाए। पौधा लगाना सिर्फ 20% काम है, उसे बचाकर पेड़ बनाना असली 80% संरक्षण है।नरही गांव के सभी बच्चों और बुजुर्गों ने इसे संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अभियान में उपस्थित पंकज तिवारी, वनकुश दुबे एवं विधालय के छात्र के साथ साथ आसपास के सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए