बिहार

अंबेडकर जयंती पर सरकारी विद्यालय में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका नीतू ने बताया कि बाबा साहेब की जयंती के मौके पर बच्चों ने पौधारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही स्कूल परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को डॉ. अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के लिए किए गए योगदानों की जानकारी दी गई. शिक्षिका ने बताया कि बच्चों को बाबा साहब के विचारों को समझाना और उन्हें प्रेरणा देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था। विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया और सभी ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related posts

“हमारी नर्सें – हमारा भविष्य, देखभाल की आर्थिक शक्ति” थीम के साथ जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

नींबू तोड़ने को लेकर एक 12 वर्षीय बालक की पीट-पीटकर हत्या!

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

error: