हजारीबाग: आज एक दुखद घटना हुई. एक तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई. मामला कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र का है इलाका शहर से सटा हुआ है यहां बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे इसी दौरान डूबने से सभी की मौत हो गई सभी शवों को बरामद कर लिया गया है मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं इस घटना से गांव वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जब हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदोखर स्थित बली बांध तालाब में डूबने से 5 मासूम बच्चों की मौत हो गई बच्चे नहाने के लिए गए थे इसी दरम्यान यह बेहद दुःखद हादसा हुआ मृतकों में चार बालिका और एक बालक शामिल हैं घटना के बाद पूरा गदोखर गांव में मातम पसरा है परिजनों के क्रंदन और चित्कार से एचएमसीएच परिसर कलप उठा है शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू हो गई है इस दुखद और दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों ने सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी. उनके निर्देश पर उनके प्रतिनिधि तत्काल अस्पताल पहुंच कर।
previous post
next post
