बिहार

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

बिहटा/पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस उपाधीक्षक पंचम के मार्गदर्शन में बिहटा स्थित गृह रक्षा वाहिनी के जवानों के लिए ‘यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को आधुनिक यातायात नियमों, भीड़ नियंत्रण की प्रभावी तकनीकों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और समुचित कार्रवाई के लिए दक्ष बनाना था।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के दौरान जवानों को सड़क सुरक्षा के नवीनतम प्रावधानों, ट्रैफिक सिग्नल संचालन, दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया तथा आमजन के साथ समन्वय स्थापित करने के तरीके की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षित जवान आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: