बिहार

लापता बच्चों की खोज और बरामदगी को लेकर पटना पुलिस का विशेष अभियान, CWPO को दिया गया प्रशिक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, बिहार, पटना के निर्देश एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के मार्गदर्शन में लापता बच्चों की खोज और सुरक्षित बरामदगी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 19 अगस्त 2026 को पटना जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों (CWPO) के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के दौरान लापता बच्चों की खोज, पहचान एवं सत्यापन और सुरक्षित बरामदगी से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मानव तस्करी निरोध इकाई (AHTU) के साथ बेहतर समन्वय, सूचना साझा करने तथा प्रभावी कार्यप्रणाली पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस का उद्देश्य लापता बच्चों की तलाश में तेजी लाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करना और बाल संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।

Related posts

युवती को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर जलाने और कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखा

योग्य लाभुकों के राशन कार्ड आवेदनों की पोर्टल पर अपलोडिंग एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने का निर्देश

जहानाबाद एसपी के जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं

error: