बिहार

मातृ-शिशु सहित अन्य स्वास्थ्य मामलों को लेकर प्रशिक्षण जारी

Advertisements
Ad 5

अररियाा, रंजीत ठाकुर जिले की चिह्नित आशा कार्यकर्ताओं कोा मॉड्यूल 06 व 07 के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती व महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिये जा रहे इस प्रशिक्षण में उन्हें ग्रामीण इलाकों में गंभीर रोगों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान व इसके उपचार को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। ताकि जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाया जा सके। प्रशिक्षण में सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप, डीपीएम संतोष कुमार, डीपीसी राकेश कुमार, डीसीएम सौरव कुमार सहित अन्य की निगरानी प्रशिक्षण की सफल बनाने की पहल की जा रही है।

प्रशिक्षण से सक्षम व सशक्त होगी आशा कार्यकर्ता

सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने व विभिन्न रोगों से बचाव के प्रति समुदाय में जागरूक फैलाने के उद्देय से आशा कार्यकर्ताओं को अधिक सक्षम व सशक्त बनाने को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी पहल की जा रही है। सिविल सर्जन ने कहा कि आशा कार्यकर्ता हमारे स्वास्थ्य व्यस्था की रीढ़ है। यह प्रशिक्षण उन्हें समुदाय को बेहतर सेवाओं का लाभ पहुंचाने व स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान सुनिश्चित कराने में अधिक सक्षम व बनायेगा।

आशा कार्यकर्ताओं के ज्ञान व कौशल में होगा इजाफा

Advertisements
Ad 1

डीपीएम स्वास्थ्य संतोष कुमार ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभागीय स्तर से विभिन्न स्तरों पर जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा यह प्रशिक्षण उनके किसी रोग के संबंध में उनके व्यक्तिगत ज्ञान को बढ़ायेगा। साथ ही विभिन्न चुनौतियों का सामना करने में उन्हें अधिक मजबूत बनायेगा। जो एक स्वस्थ व सशक्त समाज के निर्माण में सहायक साबित होगा।

समुदाय को बेहतर सेवा उपलब्ध कराना होगा आसान

जिला सामुदायिक समन्वयक सौरव कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के क्रम में आशा कार्यकर्ताओं को मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, एएनसी जांच सहित अन्य स्वास्थ्य मामलों को लेकर बेहतर समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहाा है। ताकि दक्षता व कार्यकुशलता में इजाफा हो सके। जो समुदाय को बेहतर सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिहाज से जरूरी है।

Related posts

“मंथन” एनजीओ द्वारा समाज के पिछड़े वर्गों के बच्चों का एम्स पटना में शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज बारहवें दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह : प्रदीप काश

error: