बिहार

‘लाइन डे’ पर यातायात कार्यों की समीक्षा, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी गईं

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) मंगलवार को यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा ‘लाइन डे’ के अवसर पर यातायात संचालन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान यातायात कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं और उनके सुझावों को विस्तार से सुना गया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात ने ऑन-ड्यूटी आने वाली चुनौतियों के समाधान पर विशेष जोर दिया और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। समीक्षा के क्रम में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाएं तथा आम लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।

Related posts

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में रास गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने बांधा समां

डांडिया उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने बांधा समां

एतवारपुर में 121 फीट ऊंचे जगन्नाथ पुरी मंदिर के भव्य स्वरूप का 3डी नजारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

error: