बिहार

यातायात एसपी ने ‘संचालन’ का किया औचक निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा ‘संचालन’ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टो किए गए वाहनों की एंट्री और उनके रख-रखाव से संबंधित रजिस्टरों की बारीकी से जांच की गई।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कॉन्स्टेबल्स को मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए ब्रीफ किया गया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर की जा रही कार्रवाई में पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisements
Ad 1

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें। पटना पुलिस ने कहा कि शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ

error: