बिहार

लाइन डे पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लाइन डे के अवसर पर यातायात संचालन कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने विभिन्न यातायात बिंदुओं पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यों का मूल्यांकन किया तथा यातायात संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।

समीक्षा बैठक में ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने कहा कि आमजन को सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी कर्मियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: