बिहार

समाज मे व्याप्त बुराइयों और नशे को दूर करने के लिए सरकार के साथ ही समाज को रहना होगा जागरूक

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): प्रकाशनार्थसर्वमंगला सांस्कृतिक मंच (एस.एस. एम.) का सप्ताहिक नुक्कड़ नाटक श्रृंखला में महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं निर्देशित नुक्कड़ नाटक “अपने लक्ष्य को हासिल कीजिए” की प्रस्तुति वाल्मी स्थित आशीष मार्केट, फुलवारी शरीफ में सौरभ राज के स्वरबद्ध गीत- जागो-जागो ए भैया जागो- जागो ए बहना, अपने सतरंगी सपनों को सजाओ ए भईया, नया संसार बनाओ एक बार कोशिश तो कीजिए…..से शुरू की गई। नाटक के माध्यम से युवाओं के उन्मुखीकरण के तहत यह दिखाया गया की ग्रामीण क्षेत्र में एक बेरोजगार युवक पंचायत चुनाव जीतकर मुखिया के पद पर आता है। पंचायत की ओर से उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम किया जाता है जिसमें नवयुवक मुखिया अपने संबोधन भाषण में कहता है कि मैं अपना डिग्री लेकर रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहा था जब नौकरी नहीं मिली तो एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए काम करना शुरू कर दिया । सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करता रहा। हमारे समाज के अंदर जो भी बुराइयां है चाहे वह नशा करने से लेकर दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, बाल मजदूरी हो या फिर अंधविश्वास के कारण जो सामाजिक रूप से नुकसान हो रहा है उसे रोकने का जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं बल्कि हम सब की है।  अगर आपकी मेहनत से समाज में थोड़ा सा भी बदलाव आता है तो जरूर मेहनत करनी चाहिए। हर इंसान को एक बेहतर समाज बनाने के लिए काम करना चाहिए। मैंने जो भी इस तरह का काम किया आज उसी की बदौलत ही आपके सामने मैं खड़ा हूं आप सभी से अनुरोध है कि आप भी कोशिश कीजिए अपनी कल्पना को उड़ान भरने के लिए ताकि आपके सपने साकार हो सके।नाटक के कलाकार-महेश चौधरी, सौरभ राज, अमन, प्रमोद, करण, नमन, अभिमन्यु भारद्वाज, जगत नारायण भट्ट आदि थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

error: