बिहार

शिक्षा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता बैठक आहूत की गई

अररिया, रंजीत ठाकुर। अररिया जिला में 15 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक आयोजित होने वाले शिक्षा संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में सभी प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारीयों के साथ परमान सभागार बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रतिनियुक्ति नोडल पदाधिकारी को शिक्षा संवाद कार्यक्रम को लेकर प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संवाद के माध्यम से शिक्षा विभाग की संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों दिया जाना है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने सुविधा प्राप्त हो सके।

बताया गया कि 15 जनवरी 2024 को अररिया प्रखंड अन्तर्गत हाई स्कूल अररिया, एल0एस0 हाई स्कूल पलाीस पटेगना, गल्र्स हाई स्कूल अररिया, यू0एच0एस0 कुसियारगाँव, यू0एच0एस0 तिरहूत बिटटा, यू0एच0एस0 फरासूत, जोकीहाट प्रखंड अन्तर्गत हाई स्कूल जोकीहाट, प्रोजेक्ट ग्लर्स हाई स्कूल जोकीहाट, यू0एच0एस0 दोमोहाना-2, यू0एच0एस0 बगडहरा, यू0एच0एस0 भंसिया पलासी प्रखंड अन्तर्गत प्रोजेक्ट हाई स्कूल कलियागंज, हाई स्कूल कलियागंज, यू0एच0एस0 फुलसरा, यू0एच0एस0 धर्मगंज, कुर्साकांटा प्रखंड अन्तर्गत हाई स्कूल कुर्साकांटा, यू0एच0एस0 चिकनी, यू0एच0एस0 डोरिया, सिकटी प्रखंड अन्तर्गत हाई स्कूल बरदाहा, यू0एच0एस0 ठेंगापुर, यू0एच0एस0 डिम्हिया, रानीगंज प्रखंड अन्तर्गत आर0ए0 हाई स्कूल हाँसा कमलपुर, बी0एल0डी0 हाई स्कूल रानीगंज, कलावती ग्लर्स हाई स्कूल रानीगंज, यू0एच0एस0 मौझा, यू0एच0एस0 ठैकपुरा, यू0एच0एस0 मझुआ, फारबिसगंज प्रखंड अन्तर्गत द्विजदेनी स्मारक हाई स्कूल फारबिसगंज, ली एकेडमी फारबिसगंज, रामलाल हाई स्कूल हरिपुर, हाई स्कूल जोगबनी, यू0एच0एस0 समौल, यू0एच0एस0 बाड़ा, यू0एच0एस0 बसगड़ा रामपुर, नरपतगंज प्रखंड अन्तर्गत हाई स्कूल नरपतगंज, प्रोजेक्ट हाई स्कूल नरपतगंज, यू0एच0एस0 गरगमा, यू0एच0एस0 मिरदौल, यू0एच0एस0 चंदा एवं भरगामा प्रखंड अन्तर्गत हाई स्कूल सिमरबनी, जवाहर हाई स्कूल भरगामा, यू0एच0एस0 रहरिया, यू0एच0एस0 मंगलवाड़ में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जायेगा।

Advertisements
Ad 1

बैठक में बताया गया कि जिले के सभी 232 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस बैठक का आयोजन दिनांक 15.01.2024 से 22.01.2024 (दिनांक 17 एवं 21 जनवरी, 2024 को छोड़कर) तक पूर्वाह्न 10ः30 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक किया जायेगा। सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों को आच्छादित करने के उद्देश्य से निर्धारित अवधि में विद्यालयवार एवं पालीवार टीम का गठन करते हुए पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शिक्षा संवाद में शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक साईकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यकम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना तथा बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन/छात्रवृत्ति योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट केडिट कार्ड योजना की जानकारी दी जायेगी। शिक्षा विभाग की उक्त योजनाओं के साथ ही शिक्षा संवाद कार्यक्रम में अन्य विभागों की महत्वपूर्ण योजनाएँ यथा-श्रम संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग आदि की फ्लैगशीप योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण सहित शिक्षा संवाद हेतु प्रतिनियुक्त सभी नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मंत्री का ऐलान, आवासीय विद्यालयों में स्वास्थ्य कर्मियों की होगी तैनाती

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकर्स समिति की बैठक

बेगूसराय में जिलाधिकारी ने रेफरल अस्पताल और स्कूल का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

error: