उत्तरप्रदेश

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार तीन पत्रकारों को मिली जमानत

यूपी(संजय कुमार तिवारी): बोर्ड के इंटरमीडिएट अंग्रेजी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार बलिया के तीनों पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता को बलिया न्यायालय से जमानत मिली। दरसल 30 मार्च को पेपर लीक मामले तीन पत्रकारों सहित 50 से ज्यादा लोंगों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। जहां एक तरफ उभाव और नगरा थाने में दर्ज मुकदमो पर जमानत की सुनवाई करते हुए 22 अप्रैल को लोअर कोर्ट ने पत्रकार दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता की जमानत को मंज़ूर कर लिया था। वही आज सेशन कोर्ट ने बलिया कोतवाली में दर्ज मुकदमे में आरोपी पत्रकार अजीत ओझा को भी जमानत दे दी । दरसल जमानत की सुनवाई दौरान कोर्ट द्वारा लगाए गई फटकार के बाद बैकफुट पर आई बलिया पुलिस ने साक्ष्य के अभाव में आईपीसी की सभी संगीन धाराओं को हटा लिया।

Related posts

पीड़ित परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, ऊपर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग

झोपड़ी को ग्रामीणों की मदद से उजाडवाया, पीड़ित का आरोप विधायक के इशारे पर जमीन को किया जा रहा कब्जा

error: