पटना

शराब के साथ तीन डिलेबरी बॉय गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): शराब बंदी कानून को सफल बनाने के लिए जहाँ पुलिस ने शराब कारोबारियों की धर पकड़ कर रही है।वही शराब कारोबारी बिना पुलिस के डर के शराब की डिलेबरी देने का काम कर रहे है। ताजा मामला है पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र भीतरी बेगमपुर इलाके का है ,जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ठेला में छापेमारी कर ,ठेला के तहखाने में छिपा कर रखा गया ट्रेट्रा पैक और अंग्रेजी शराब के सैकड़ो बोतल के साथ डिलेबरी ने वाले तीन लोग रिक्की कुमार,पप्पू कुमार और,ज्योतिष कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया ! वही छापेमारी के दौरान पुलिस को देख चकमा देकर दो अन्य डिलेबरी बॉय भागने में सफल रहे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनो डिलेबरी बॉय से कड़ी पूछ ताछ कर रही है। वही फरार दो आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

श्री श्याम मंदिर का 21वां स्थापना दिवस महोत्सव कल, होगी भजन अमृतवर्षा

गौरीचक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उनके घरों पर चस्पा किया इश्तेहार

कुख्यात भगोड़े अपराधियों के खिलाफ ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार तामील

error: