बिहार

फरार शराब तस्कर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, 27 वाहनों से ₹27 हजार का चालान

पटना, न्यूज़ क्राइम 24) राजधानी पटना में चौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार शराब तस्कर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई चौक थाना कांड संख्या 122/26, दिनांक 25 मार्च 2026 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजकुमार कैमाशिकोह निवासी फरार चल रहा शराब तस्कर था। इसके अलावा एनबीडब्ल्यू वारंटी के तहत दो अन्य आरोपियों सूरज पटेल (आर्म्स एक्ट का आरोपी, ग्राम कौआ खो और रामनाथ राय घाघा गली को भी गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 27 वाहनों से कुल ₹27 हजार का चालान भी काटा है। चौक थाना प्रभारी राज किशोर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

error: