बिहार

शब-ए-बारात पर मौलाना अनीसुर रहमान कासमी के विचार

फुलवारीशरीफ, अजित। ऑल इंडिया मिली काउंसिल के अध्यक्ष हज़रत मौलाना अनीसुर रहमान कासमी ने शब-ए-बारात को क्षमा, दया, पश्चाताप और अल्लाह की ओर लौटने की रात बताया है. उन्होंने कहा कि शाबान की पंद्रहवीं रात अल्लाह की विशेष रहमत का समय है, जिसमें बहुदेववाद और द्वेष से दूर रहने वाले बंदों की मग़फ़िरत की जाती है।

Advertisements
Ad 1

मौलाना कासमी के अनुसार, इस रात का असल संदेश इबादत, दुआ, आपसी दुश्मनी को खत्म करना है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शब-ए-बारात की फ़ज़ीलत हदीसों से प्रमाणित है, लेकिन इबादत में किसी तरह की अति, दिखावा या मनगढ़ंत तरीकों से बचना चाहिए. नमाज़, कुरान की तिलावत, ज़िक्र और दुआ जैसे आम नफ़्ली अमल इस रात के लिए पर्याप्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कब्रिस्तान जाना या किसी खास तरीके की नमाज़ को ज़रूरी समझना सही नहीं है. शब-ए-बारात का सही लाभ वही उठा सकता है, जो दिल को द्वेष से पाक कर अल्लाह की रहमत की ओर सच्चे दिल से रुख करे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

error: