अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज अंतर्गत भंगही पंचायत वार्ड संख्या- 12 बलुगढ़ गांव में सोमवार की देर रात्रि चोरों ने खेत में लगे ट्रांसफार्मर का सामान तथा तेल का चोरी कर लिया । घटना की जानकारी तब हुई जब किसान मंगलवार को अपने खेत पहुंचा। ग्रामीणों ने चोरी की घटना से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया । ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों आये आंधी- तूफान में ट्रांसफार्मर लगे पोल गिर गया था तबसे विभाग ने घ्यान नही दिया ।
जिससे किसानों को अपने खेत मे पानी पटाने में काफी परेशानी हुई । अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी संज्ञान नहीं लिया । किसान ने नए पोल लगवाकर ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जाने की मांग थी, लेकिन, बिजली विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई । आरोप है कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से खेत में खुले में रखा हुआ था । वहीं चोरों ने मौका पाकर ट्रांसफार्मर की क्वाइल,तेल आदि अन्य सामान की चोरी कर ली गई ।
