क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी के एक स्टोर से करीब 40 हजार नगद लेकर फरार हो गए चोर!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में चोरों का आतंक लगातर जारी है आये दिन चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो जा रहे है। ताजा मामला पटनासिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा स्थित एक जनरल स्टोर का है, जहां चोरों ने स्टोर में रखा करीब चालीस हजार नगद लेकर चलते बने। हालांकि चोरी की घटना वहां पर लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पीड़ित दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह जब दुकान खोला तो रोशनदान टूटा हुआ था और गल्ला में रखा चालीस हजार रुपए भी गायब था। इस घटना की सूचना खाजेकलां थाना पुलिस को दे दी हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुट गई है।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

दशहरा सेवा शिविर के उद्घाटन आरक्षी उपाधीक्षक शिव शंकर सिंह ने किया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

error: