बिहार

फुलवारी नगर परिषद में भी हो कब्रिस्तान में रजिस्ट्रेशन की सुविधा : अजमल

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) सामाजिक कार्यकर्ता और ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मशावरत, बिहार के संयोजक नशूर अजमल ‘नुशी’ ने पटना नगर निगम द्वारा कब्रिस्तान में मौत के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने अनुरोध किया है कि इसी तरह की व्यवस्था फुलवारी शरीफ नगर परिषद में भी होनी चाहिए.

पटना नगर निगम अपने क्षेत्र की कब्रिस्तानों में दफन के बाद मौत के रजिस्ट्रेशन की सुविधा जल्द ही शुरू करने जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान कमेटी द्वारा मृतक का डेटा दर्ज होता है उसे जारी रहना चाहिए लेकिन इसके सरकारी दस्तावेज नहीं होने से डेथ सर्टिफिकेट बनवाने की प्रक्रिया लंबी हो जाती है और कई बार इसी परेशानी की वजह से लोग डेथ सर्टिफिकेट नहीं बनवा पाते हैं.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने कहा कि जैसे नगर निगम ने मौत के रजिस्ट्रेशन के लिए लॉग बुक रखने का प्रस्ताव पास किया है, इसी तरह की व्यवस्था फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र की कब्रिस्तानों में भी होनी चाहिए.

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पांच लोगों की गवाही और कार्यकारी दंडाधिकारी से एफिडेविट की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Related posts

लक्ष्मी नारायण प्रतिमा की प्रथम वर्षगांठ पर 551 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा

प्रेमालोक मिशन स्कूल में साइबर ठगी : पीएम से लेकर डीजीपी तक गुहार, अब तक कार्रवाई नही

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार संगोष्ठी आयोजित

error: