बिहार

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार संगोष्ठी आयोजित

फुलवारीशरीफ, अजित। स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘संवैधानिक मूल्यों का महत्व’ विषय पर भव्य विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने की।

मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों का पालन हर नागरिक का कर्तव्य है और बाबा साहेब का विजन आधुनिक भारत की आधारशिला है. वहीं प्रो. सतेंद्र प्रसाद ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला.

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. प्रसिद्ध कुमार ने करते हुए कहा कि 14 अप्रैल सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के संघर्ष का प्रतीक है. वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर जयंती अब एक व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापक, कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. अंत में उप-प्राचार्या प्रो. संगीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का औद्योगिक पुनर्जागरण ‘विकसित बिहार’ की ओर सशक्त कदम : मंगल पांडेय

सीएम सम्राट चौधरी बोले- हर 3 महीने पर DM-SP करेंगे व्यवसायियों के साथ बैठक

आयुर्वेद महासम्मेलन के 120वें स्थापना दिवस पर रक्तदान व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 25 रक्तवीरों ने किया दान

error: