बिहार

17 साल बाद टी 20 विश्व कप जीतने की फुलकाहा क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच खुशी का माहौल

अररिया, रंजीत ठाकुर टीम इंडिया ने जबरदस्त टी 20 विश्व कप जीत हांसिल किया है। जीत की खुशी में जहां पूरा देश झूम रहा है । वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के छोटी सी गांव के युवा खिलाड़ियों में काफी जोश व उमंग देखा जा रहा है। जीत का जश्न युवाओं ने देर रात पटाखों के गूंज से मनाया। इसी कड़ी में युवाओं क्रिकेट खिलाड़ियों ने रविवार को फुलकाहा क्रिकेट के मैदान में अपने खुशी का इजहार करते हुए खूब गुलाल उड़ाए तो वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भारत के यशस्वी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दिए।

खिलाड़ियों ने कहा पहली बार भारत टी 20 विश्व कप 2007 में जीता था और 2024 में टी20 विश्व कप जीतने में कामयाब हुई। आज पूरा भारत गर्व महसूस कर रहा है। इनकी खुशी हर भारतीय के चेहरों पर झलक रही है। विश्व कप जीतने की खुशी में लोग पटाखे फोड़ रहे हैं। होली दीपावली जैसा माहौल बन गया है। लोग खुशी की उमंग में डूबे हुए हैं। खास करके क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर अलग ही उमंग देखने को मिल रहा है। फुलकाहा क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एजाज अहमद उर्फ तमन्ना ने कहा कि 17 साल बाद टी 20 विश्व कप भारत को हाथ लगा है। ये बहुत बड़ी खुशी का पल है। इसे हम लोग सेलिब्रेट कर रहे है। इसी तरह भारत कामयाबी की नई शिखर पर पहुँचे यही कामना करता हूँ।

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: