बिहार

2011 और 2023 की जनगणना में काफ़ी अंतर : हिरा सिंह बग्गा

फुलवारी शरीफ, अजीत। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा गोविन्द नगर चितकोहरा के उपाध्यक्ष हीरा सिंह बग्गा ने वर्तमान 2023 की जातीय जनगणना में गड़बड़ी की शिकायत किया है. उन्होने कहा की घर घर जाकर जनगणना करने वाले कर्मी और बी एल ओ के लापरवाही से जनगणना कार्य सही ढंग से नहीं कराया गया.उन्होने कहा की वर्ष 2011में हुई जनगणना में बिहार में सिखों की आबादी करीब 23 हजार थी.

Advertisements
Ad 1

वर्तमान में 2023 में सिख समुदाय की आबादी 14 हजार रिपोर्ट में आया है जो सही नहीं है. इन्होंने आरोप लगाया है की 2023 में जो जनगणना हुई है उसमे व्याप्त गड़बड़ी को दूर किया जाये और दुबारा सही ढंग से जनगणना कराया जाए. श्री बग्गा ने कहा की 12 साल बाद वाले जनगणना रिपोर्ट में सिख समुदाय की आबादी बढ़ने के बजाये कम दिखाया जा रहा है.इससे सिख समाज अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है.

Related posts

चौक थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त

पेंशनर्स के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जागरूकता रथ रवाना, 31 मार्च तक कराएं प्रमाणीकरण

विकास को गति देने में SDG के साथ योजनाओं का समन्वय जरूरी : डॉ. एन. विजयलक्ष्मी

error: