क्राइमबिहार

कचौड़ी गली में बंद घर से चोरी, पुलिस जांच मे जुटी

पटनासिटी, न्यूज़ क्राइम 24। चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली स्थित एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई हैं। पीड़िता किरण शर्मा ने बताया की गुरुवार की शाम करीब छह बजे घर में ताला लगाकर श्याम मंदिर गयी थी। जब वापस घर लौटी तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर आलमीरा का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए की चांदी के 21 सिक्कों वाली माला, सोने की एक जोड़ी कान का टॉप्स, चांदी की दो जोड़ी पायल व 10 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ले भागे। घटना के बाद पीड़िता ने मामला दर्ज करवा दिया हैं। वहीं थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

डुब्बरबन्ना में SSB की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर नेपाली शराब बरामद!

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

error: