बिहार

युवक को गोली मारी, पुलिस की गिरफ्त से बाहर अपराधी

बिहार(आनंद मोहन): पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत खीरीमोड थाना क्षेत्र के निरखपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम दुकानदार जो खीरीमोड थाना के गौसगंज बाजार से अपने दुकान को बंद कर पैदल ही बहेरिया निरखपुर अपने घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने निरखपुर गांव के पुल के समीप युवक को गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए। इधर गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद बुरी तरह घायल हो गया स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान निरखपुर निवासी ओमप्रकाश वर्मा के पुत्र संतोष वर्मा के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलने पर खीरीमोड थानाध्यक्ष कुमार रवि शंकर घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे जिसकी गिरफ्तारी में पुलिस क्षेत्र में नाकाबंदी कर जुट गई है।हालांकि घटना के पीछे क्या वजह है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। खीरीमोड थानाध्यक्ष कुमार रविशंकर एवं पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि निरखपुर गांव के समीप एक युवक की गोली लगने की सूचना मिली जो अपने दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए थे। वहीं अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है जहां गंभीर अवस्था में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल दुकानदार को एक गोली लगी है। फिलहाल घटना का वजह से हुई है अभी तक स्पष्ट नहीं आया है। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: