बिहार

विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवारों की जीत बिहार की जनता की जीत : भाकपा माले

फुलवारी शरीफ, अजित : भाकपा माले के विधायक गोपाल रविदास ने बिहार कि जनता को धन्यवाद देते हुए मोदी सरकार की विदाई के लिए आभार जताया है. उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र से मीठा भारती आरा से कांग्रेस राजाराम समिति तमाम विपक्षी दलों के उम्मीदवारों की जीत बिहार के गरीब मेहनतकश मजदूरों किसानों की जीत है. केंद्रीय कमिटी सदस्य भाकपा माले सह विधायक फुलवारीशरीफ श्री रविदास ने कहा की गरीब विरोधी और पूंजीपतियों की सरपरस्त मोदी सरकार की विदाई जनता की कड़ी मेहनत का नतीजा हैं जिससे की पाटलिपुत्र, काराकट, आरा , अंगीयावं विधानसभा उप चुनाव सीट सारे लोकसभा सीट जिसपर विपक्षी दलों की जीत हुई हैं.

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ० मिसा भारती, कामरेड राजा राम, कामरेड सुदामा प्रसाद और शिव प्रकाश रंजन ने भारी बहुमत से जीत हासिल की हैं, इंडिया गठबंधन की जीत का असली हकदार बिहार की तमाम जनता हैं जिन्होंने संविधान विरोधी ताकतों की शिकस्त दी हैं.विधायक ने कहा आगे 2025 में विधानसभा का चुनाव हैं अभी से तैयारी शुरू कर दे ताकि बिहार से बीजेपी का सफाया कर सके.

Related posts

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय

30 वर्ष की आयु के बाद सामान्य लोगों के दिल की जांच संख्या में हो रही है वृद्धि

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

error: