बिहार

मेडिकल कॉलेज अस्पताल निर्माण में स्थल चयन लिए पटना से पहुंची टीम ने किया निरीक्षण

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर फाइनल स्थल चयन के लिए पटना से पहुंची स्थल चयन कमिटी टीम ने प्रस्तावित चारों स्थलों का निरीक्षण किया .निरीक्षण के पश्चात टीम पुनः वापस लौट गई. इसके बाद अब इस टीम की रिपोर्ट से फाइनल स्थल पर मुहर लगेगी. इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएम शेखर आनंद ने बताया कि पटना से पहुंची टीम द्वारा स्थलों का जायजा लिया गया है.गौरतलब है कि इसके पूर्व शेखपुरा डीएम ने मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर चार स्थलों का प्रस्ताव सरकार को भेजा था. इन चारों स्थान पर नजर दौड़ाई जाए तो मटोखर दह, कारे ,जखौर एवं पचना गांव शामिल है.

यह चारों स्थल जिला मुख्यालय के आसपास ही अवस्थित है. इसमें से मटोखर दह एवम कारे गांव बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में आता है तो जखौर एवं पचना गांव शेखपुरा विधानसभा के अंतर्गत है. गौरतलब है कि शेखपुरा जिला मुख्यालय के आसपास मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन भी किया गया था और शेखपुरा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ की अगुवाई में नागरिक मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन भी किया गया था. इस मामले में शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी एवं जमुई सांसद अरुण भारती ने भी शेखपुरा वासियो को आश्वासन दिया था कि जिला मुख्यालय के आसपास ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण हर हाल में किया जाएगा.

Advertisements
Ad 1

कई अन्य नेताओं एवं आम लोगों ने भी जिला मुख्यालय से 05 से 06 किलोमीटर की परिधि में ही मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की थी ताकि बड़ी आबादी को इसका लाभ मिल सके. बहरहाल इसके बाद शेखपुरा डीएम ने जिला मुख्यालय के आसपास ही चार स्थलों का प्रस्ताव सरकार को भेजा, जिसमें से किसी एक स्थान का चयन सरकार द्वारा भेजी गई टीम के द्वारा किया जाना है. इसी क्रम में पटना से पहुंची टीम ने सभी चारों स्थलों पर पहुंचकर निर्माण के लिए उपयुक्त महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया. इसके बाद अब टीम द्वारा भेजे जाने वाले रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिक गई है. निरीक्षण के बाद जल्द ही पटना की टीम द्वारा रिपोर्ट भेज दी जाएगी और फिर आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी.

Related posts

कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण का अत्याधुनिक कायाकल्प किसानों व्यापारियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं – राम कृपाल यादव

“Run for Nasha Mukt Bihar” के संदेश के साथ 15 मार्च को पटना मैराथन 2026 का आयोजन

शेखपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश

error: