बिहार

पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा स्वयं स्थल पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया

मसौढ़ी, (न्यूज़ क्राइम 24) मोड़ से जीरो माइल (Zero Mile) तक जारी सड़क निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा स्वयं स्थल पर पहुँचकर मार्ग की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के कर्मचारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात द्वितीय), सार्जेंट मेजर एवं पत्रकार नगर ओपी प्रभारी (यातायात) भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। आवागमन को सुगम बनाने एवं आम जनमानस की सुविधा हेतु अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से यातायात प्रबंधन के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन खंड पर कल से आवागमन बाधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिए कृपया वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें : वैकल्पिक मार्ग (Alternate Routes):

  1. पश्चिम की ओर जाने हेतु: मसौढ़ी मोड़ से लगभग 1 किलोमीटर आगे विजयनगर के पास U-Turn लेकर गांधी सेतु का प्रयोग कर सकते हैं।
  2. बायपास की ओर से आने वाले वाहन जीरो माइल फ्लाईओवर (Flyover) का उपयोग करें ताकि ट्रैफिक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Related posts

रामगंज में दो हाइवा की जोरदार टक्कर, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे

संपतचक में महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, अभी से उमड़ने लगे लोग

गौरीचक में फाइनेंस एजेंट से 1.20 लाख की लूट, ग्रामीणों ने दो लुटेरों को पकड़कर पोल से बांधा, जमकर पीटा

error: