बिहार

पुलिस अधीक्षक द्वारा 02 दिनों के अंदर चरित्र सत्यापन कर लिए जाने का निर्देश दिया गया

अररिया, रंजीत ठाकुर : जिला पदाधिकारी अररिया अनिल कुमार के दिशा निर्देश में पुलिस लाइन अररिया में विज्ञापन सं०-01/2025 अंतर्गत स्वयंसेवी गृहरक्षकों का स्वच्छ नामांकन हेतु चयनित 122 अभ्यर्थियों में 119के द्वारा बॉण्ड (निबंधन/नामांकन) भरा गया।

इस क्रम उक्त सभी उपस्थित अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्रों की जांच की गई। उक्त प्रक्रिया का जिलाधिकारी अररिया अनिल कुमार द्वारा निरीक्षण भी किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा 02 दिनों के अंदर चरित्र सत्यापन कर लिए जाने का निर्देश दिया गया। बॉन्ड भरवाने की प्रक्रिया अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अररिया अजय ठाकुर, के निर्देशन में सम्पन्न किया गया। मौके पर वरीय जिला समादेष्टा अररिया, डीपीओ एसएसए रशीद नवाज, डीपीओ एमडीएम रोहित चौरासिया एवं जिला समाहरणालय कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

error: