बिहार

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने अशोक गुप्ता

अररिया, रंजीत ठाकुर : बिहार भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए नरपतगंज प्रखंड के घूरना बाजार निवासी अशोक गुप्ता को पार्टी के द्वारा बड़ी जिम्मेवारी देते हुए उन्हें प्रदेश कार्य समिति सदस्य में शामिल किया है । अशोक गुप्ता कई बर्षों से भाजपा में रहकर मंडल अध्यक्ष से लेकर कई जिम्मेवारियों का निर्वहन अब तक कर चुके हैं । भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पटना कार्यालय बुलाकर जिम्मेवारी दी है ।

वहीं जिम्मेवारी मिलने पर समर्थक एवं चाहने वाले बधाई दे रहे हैं । अररिया भाजपा सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व विधायक देवंती देवी ,बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी,भरगामा पूर्व प्रमुख व भाजपा नेता विजय यादव, भाजपा नेता शंभू गुप्ता, भाजपा नेता नागेश्वर यादव सहित कई लोग बधाई दिए हैं ।

Related posts

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

error: