बिहार

बाइक पर शराब ले कर भाग रहे तस्कर को दो थाना चौकीदार ने धर दबोचा

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नेपाल से बाइक पर शराब लेकर आ रहे एक तस्कर को फुलकाहा थाना के दो चौकीदार ने मिलकर धर दबोचा।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से शराब तस्कर, शराब लेकर भारतीय क्षेत्र आ रहा था, जिसकी सूचना थाना के दो चौकीदार ललित कुमार पासवान एवं शंकर कुमार पासवान को मिला, सूचना मिलते ही सूचना के आधार पर चौकीदार ने उक्त तस्कर का पीछा करते कुनकुन देवी उच्च विद्यालय प्लस टू के मैदान के समीप पहुंच कर भाग रहे तस्कर को धर दबोचा। दबोचे गए तस्कर की बाइक की डिक्की को खोला गया तो देखा कि डीक्की के अंदर नेपाल निर्मित शराब भरा हुआ है, साथ ही प्लास्टिक के गैलन में भी शराब भरा हुआ था। जिस बाइक से तस्कर शराब लेकर आ रहा था उसका रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 38c 4999 बताया गया है। दबोचे गए तस्कर को कब्जे में लेकर इसकी सूचना फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही एसआई रविंद्र भारती, विजय कुमार पासवान, एवं थाना अध्यक्ष नगीना कुमार मौके पर पहुंचकर उक्त तस्कर को कब्जे में लेकर वाहन में बैठा कर थाना ले गए। उक्त तस्कर से पूछताछ करने पर उन्होंने थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी पवन कुमार यादव बताया है। उन्होंने यह भी बताया कि 2 कार्टून एवं एक गैलन शराब लेकर नेपाल से आ रहे थे। वहीं नाम नहीं बताने की शर्त पर स्थानीय लोगों बताया कि इस रास्ते से प्रत्येक दिन बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी किया जाता है। रात के अंधेरे में भिन्न भिन्न प्रकार के लोग इस मैदान पर घूमते नजर आते हैं।

Related posts

बरबीघा में माँ मथुरासिनी महोत्सव 2026 का समापन, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया जलवा

सिलेंडर की जमाखोरी की रोकथाम को लेकर 28 धावा दल का गठन

सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू, छात्रों को शांत मन से परीक्षा देने की सलाह

error: