बिहार

नल का जल बहने से सड़क बना दलदल

अररिया, रंजीत ठाकुर। जोगबनी नगर पंचायत के बथनाहा स्थित बथनाहा दीपौल मार्ग में बीरपुर चौक से पूरब पूर्व मुखिया दयानंद मंडल के आवास के ठीक सामने लगे जलनल योजना का नल टूट जाने के कारण नल का जल बहकर महीनों से सड़क पर आ रहा है जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है । वहीं नल का पानी सड़क पर आने से सड़क बीचोबीच घस गया है जिस कारण चार चक्का वाहन के साथ साथ दो चक्का वाहन का भी चलना मुश्किल हो गया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं कीचड़युक्त जल जमा होने से लोगों के साथ साथ स्थानीय दुकानदार भी परेशान हैं क्यों कि कीचड़युक पानी जमा रहने के कारण कोई ग्राहक इन दुकानों में नहीं आते हैं । जबकि बथनाहा क्षेत्र में नल जल योजना के तहत लगे नल से नित्यदिन सैकड़ों लीटर पानी बहता रहता है । स्थानीय लोग बताते है कि नल का जल महीनों से बह रहा है जिसकी शिकायत विभाग के कई अधिकारियों से शिकायत किया गया लेकिन अबतक किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई है।

Related posts

6वीं बिहार स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य आगाज

सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, चेवाड़ा जाम से मुक्ति समेत 5 बड़े निर्देश

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

error: