बिहार

महिला पुलिस कर्मी द्वारा बाइक सवार युवक पर थप्पड़ चलाने की तस्वीर CCTV में हुई कैद

जमुई, मो० अंजुम आलम। जमुई में वाहन जांच के दौरान महिला पुलिस कर्मी द्वारा बाइक सवार युवक पर थप्पड़ चलाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस कर्मी की हरकत पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसका वीडियो शनिवार की दोपहर 2:00 बजे सामने आया है, जो विभिन्न सोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अलग- अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो शहर के अतिथि पैलेश के पास की बताई जाती है, जो दो दिन पहले की है।

Advertisements
Ad 1

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की बाइक सवार दो युवक को महिला पुलिस गर्मी रूक्वती है बाइक कुछ दूर जाकर रुकती है। साथ में महिला पुलिस कर्मी भी दौड़ रही है और बाइक रुकने के बाद महिला पुलिसकर्मी द्वारा युवक पर थप्पड़ चला दिया जाता है। जो बिल्कुल गलत है। अब महिला पुलिस कर्मी के रवैया पर सवाल खड़ी हो रही है।

Related posts

अंबेडकर जयंती पर “अमृत प्रसादोत्सव” का आयोजन, बच्चों ने लिया समानता और शिक्षा का संकल्प

खेमनी चक मोड़ पर इंस्पेक्टर और कोयला कारोबारी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर घंटों चला हंगामा

हत्या कांड का फरार अभियुक्त व अंतरराज्यीय स्वर्णाभूषण चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार!

error: