बिहार

नव नियुक्त राज्यपाल ने गुरुद्वारा में मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने नागालैंड के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा मत्था टेक गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरु घर का आशीर्वाद दिया।

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमिटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने महामहिम राज्यपाल नंदकिशोर यादव को प्रतीक चिन्ह,कृपाण और पुस्तक देकर सम्मानित किया।

गुरुद्वारा पहुंचने पर प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर राजेश साह, मयंक जायसवाल मंडल अध्यक्ष अमित कनोदिया, महेश पासवान, मनोज साह,सन्नी यादव, शशिकांत शुक्ला, बलराम माथुरी अजय मेहता, शंकर मेहता,सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

Related posts

बाँकीपुर उपचुनाव : ए.एन. कॉलेज मतगणना केंद्र की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

बिहार के सभी स्कूलों में अब शनिवार को हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी

पटना एयरपोर्ट ने रचा नया कीर्तिमान, ASQ सर्वे में देश में तीसरा और दुनिया में 69वां स्थान

error: