बिहार

अररिया के नए जिला पदाधिकारी ने लगाया जनता दरबार

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्रीमती इनायत खान, जिला पदाधिकारी, अररिया के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से कई फरियादी पहुंचे थे। इस मौके पर जिलाधिकारी ने 41 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को इसके निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में अधिकांश मामले, दाखिल-ख़रीज, बासगीत पर्चा, भूमि नापी, आंगनवाड़ी सेविका चयन में अनियमितता, दुर्घटना परिवारिक लाभ, कोरोना से मृत्यु का मुआवजा एवं जन वितरण प्रणाली से संबंधित थे। रानीगंज प्रखंड के ग्राम छतियौन निवासी शाहीन द्वारा सेविका सहायिका चयन को लेकर शिकायत की गई। पलासी प्रखंड के अली मोहम्मद द्वारा मनरेगा कार्य में बरती जा रही अनियमितता को लेकर शिकायत किया गया। पलासी प्रखंड से ही मो0 हारीस, मो0 शरीफुद्दीन आदि द्वारा सामूहिक आवेदन देकर पकरी पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध खाद्यान्न नहीं दिए जाने को लेकर शिकायत की गई। इसी प्रकार खरैयाबस्ती निवासी शादिक हुसैन द्वारा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उनके पिता के निधन के पश्चात अनुकंपा का लाभ नहीं मिलने की शिकायत जिला पदाधिकारी से की गई। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अररिया एवं फारबिसगंज तथा संबंधित पदाधिकारिगण मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

यातायात पुलिस को क्रेन संचालन का प्रशिक्षण, सुरक्षित और त्वरित कार्रवाई पर जोर

तनाव से मुक्ति का मंत्र: तक्षशिला कॉलेज में शिक्षकों-छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर मंथन

मध्य पूर्व संकट के बीच एलपीजी किल्लत : फुलवारी शरीफ में चोर गिरफ्तार

error: