बिहार

उत्क्रमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजघाट नवादा के नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया उद्घाटन

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) फुलवारी विधानसभा अंतर्गत उत्क्रमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजघाट नवादा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन स्थानीय विधायक एवं स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोपाल रविदास के द्वारा फीता काटकर किया गया.इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की सचिव एवं प्रधानाचार्य श्वेता भारती भी उपस्थित रहीं. इसके साथ ही, नवनिर्मित विद्यालय भवन के प्रांगण में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शिलापट्ट भी विधायक द्वारा अनावरण किया गया उन्होंने विद्यालय में उपस्थित छात्रों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ भी दिलाई.

विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि हमारा प्रयास है कि फुलवारी विधानसभा के सभी उच्च विद्यालयों में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का शिलापट्ट लगाया जाए, ताकि छात्र विद्यालय में आते ही इससे रूबरू हों और इसे अपने दैनिक जीवन में आत्मसात कर सकें.चूँकि विद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, इसलिए संविधान की प्रस्तावना को विद्यालय में प्रार्थना के पश्चात प्रतिदिन सभी छात्रों को पढ़ना चाहिए.

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: