बिहार

जिले में “जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” महाअभियान का हुआ शुभारंभ

पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार द्वारा बुधवार को राज्यव्यापी “जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” महाअभियान का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा किया गया। पूर्णिया जिले में इस अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ रूपौली माननीय विधायक श्री कलाधर मंडल की अध्यक्षता में रेफरल अस्पताल रुपौली में किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन पूर्णिया डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया, जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी (एनसीडीओ) डॉ. सुभाष कुमार सिंह, संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी (सीडीओ) डॉ. के. एम. दास, रुपौली एमओआईसी डॉ. नीरज कुमार, डीपीएम सुरेंद्र कुमार दास, डीपीसी डॉ. सुद्धांशु शेखर, जिला लेखा प्रबंधक सह एफएलसी केशव कुमार, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला, बीडीओ, सीओ, बीएचएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी अस्पतालों में आयोजित स्वास्थ्य अभियान के दौरान लोगों को सभी चिकित्सकीय जांच और उपचार विशेष रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें लोगों को मधुमेह स्क्रीनिंग, रक्तचाप जांच, सामान्य कैंसर की स्क्रीनिंग, हृदय रोग की स्क्रीनिंग, सांस और फेफड़ों की स्क्रीनिंग और फैटी लिवर स्क्रीनिंग विशेष रूप से आयोजित करते हुए लोगों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विभिन्न गैर संचारी रोगों का आसानी से जांच करते हुए उपलब्ध कराया जाएगा उपचार : सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि “जांच एवं उपचार – चिकित्सा आपके द्वार अभियान” के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में विभिन्न गैर-संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, फैटी लिवर, सांस संबंधी एवं हृदय रोगों की रोकथाम, जांच एवं उपचार पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे लोग गैर संचारी रोग से स्वस्थ्य और सुरक्षित रहेंगे।

अगले तीन महीने तक स्वास्थ्य केंद्रों में चलेगा “जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” अभियान :

जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी (एनसीडीओ) डॉ. सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि “जांच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” अभियान जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक तीन माह चलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच एवं उचित उपचार के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली और सही खान-पान के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डॉ. सिंह ने आमजन से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करें। समय पर जांच और उपचार से गंभीर बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन संभव है।

Related posts

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज

आगामी लोक अदालत की तैयारियों को लेकर यातायात पुलिस कार्यालय में समीक्षा बैठक

error: