बिहार

फुलवारी में ईद की खरीदारी से बाजार गुलजार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) ईद पर्व को लेकर फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाकों में बाजारों की रौनक चरम पर पहुंच गई है. सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखी जा रही है. रेडिमेड कपड़े, चप्पल, क्राकरी और शृंगार सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है. देर रात तक ग्राहकों की भारी भीड़ से बाजार गुलजार है।

ईद के मौके को देखते हुए दुकानों में नए-नए फैशन के कपड़े सजाए गए हैं, जिनकी खरीदारी जोरों पर है. ब्रांडेड कंपनियों द्वारा दिए जा रहे आकर्षक ऑफर भी ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं. पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों के लिए भी विभिन्न डिजाइन और रेंज के परिधान उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, ईद पर मेहमान नवाजी के लिए बनाए जाने वाले पकवानों और व्यंजनों की तैयारी को लेकर भी बाजारों में खासा दबाव है. सेवइयां, मेवा, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ बनी हुई है. महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है।

Advertisements
Ad 1

फुलवारी शरीफ के सदर बाजार, पेठिया बाजार, मस्जिद चौराहा, महत्वाना, बालीपर और चुनौती सहित विभिन्न इलाकों में पिछले कई दिनों से खरीदारी का दौर जारी है. हर तरफ लोग ईद की तैयारी में जुटे हुए हैं और बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रहती है। रेडिमेड दुकानों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए नए फैशन के कपड़े सजाए गए हैं, जिन्हें खरीदने के लिए देर शाम तक महिला ग्राहकों की भीड़ जुट रही है. इसके साथ ही शृंगार की दुकानों पर भी महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है, जहां नाक, कान और गले के गहनों की खरीदारी की जा रही है। बढ़ते फैशन के दौर में महिलाएं हल्के और रोल-गोल्ड के गहनों को अधिक पसंद कर रही हैं, जो कम कीमत में आकर्षक लुक देते हैं. पहनावे के इस ट्रेंड में लखनवी कुर्ता की मांग भी काफी बढ़ गई है. इसके अलावा लोग इत्र और टोपी की खरीदारी भी बड़े उत्साह के साथ कर रहे हैं।

Related posts

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

बिहार दिवस पर “शक्ति उत्सव” का आयोजन, 250 महिलाओं को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले को दी 744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात

error: