फुलवारी शरीफ, अजीत। पटना के फुलवारी शरीफ की एक गांव में दो छोटी नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले में गिरफ्तार देवानंद राय उर्फ भोकलू राय (50) आलमपुर का रहने वाला है. पुलिस के सामने देवानंद राय और भोकलू ने स्वीकार किया है कि कुछ माह पहले हिंदुनी में छोटन पासवान की बुजुर्ग पत्नी के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दिया था . बुजुर्ग महिला अपने पठान में सो रही थी जिसकी हत्या के बाद सुबह-सुबह गांव में सनसनी मच गए थी. हालांकि बाद में पुलिस ने खुलासा किया था कि उसके पति ने ही उसे मारा है लेकिन अब इन दो लड़कियों के साथ रेप और एक लड़की की हत्या के बाद इस इलाके का साइको अपराधी देवानंद राय और भोकलु की गिरफ्तारी के बाद लोग सकते में है.
लोगों के यकीन नहीं आ रहा है किया इस उम्र में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है. भोकलु ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि महिला की हत्या के बाद उसे यकीन हो गया था कि उस पर कोई शक नहीं करेगा और न पुलिस उसे पकड़ पाएगी .यही सोचकर उसने दोनों बच्चियों के साथ रेप किया और एक की हत्या कर दी.वरीय आरक्षी अधीक्षक का कहना है कि एम्स में भर्ती घायल बच्ची से पूछताछ और तकनीकी अनुसंधान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि इस घटना में देवानंद राय अकेला व्यक्ति था, जिसने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस सभी साक्ष्य को इकट्ठा करके आरोपी को जल्द से जल्द से सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल कराने का आग्रह न्यायालय से करेगी.
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दोनों को पत्थर से मारकर अधमरा कर दिया था.एक मर गई जबकि दूसरी को मरा हुआ समझकर वहां से भाग निकला था. इससे पहले बड़ी लड़की के सामने छोटी लडकी के साथ रेप किया था.छोटी बच्ची की हत्या करने के बाद दूसरी के साथ रेप किया.पुलिस ने कांड के इकलौते आरोपी को मीडिया के सामने नकाब में पेश किया.
सीनियर एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि फुलवारीशरीफ के एक गांव की दो बच्चियों से रेप और एक की हत्या का मामला अब सुलझ गया है. अपराधी स्वीकार किया है कि उसने इन दो बच्चियों के साथ ही कुछ माह पहले हिंदुनी में ही बथान में सो रही एक बुजुर्ग महिला से रेप के बाद उसकी हत्या किया था.एस एस पी के मुताबिक 50 साल के आरोपी देवानंद राय उर्फ भोकलु ने बताया है कि उसने गोयठा (उपले) लेने निकली दोनों बच्चियों को बहलाकर अपने साथ बुलाया.फिर बधार में ले जाकर पहले आठ साल की बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी.दोनो लड़कियो को मुफ्त में गोयठा देने का लालच देकर विश्वास में लिया था. दूसरी बच्ची से रेप के प्रयास में शोर मचाने या किसी के आ जाने के कारण दो-तीन बार व्यवधान आया, लेकिन वह प्रयास करता रहा.फिर 10 साल की इस बच्ची के भी सिर पर पत्थर से वार किया और मरा समझकर वहां से निकल गया.
वरीय आरक्षी अधीक्षक राजीव मिश्रा का कहना है कि 9 जनवरी को आलमपुर गांव की दो नाबालिक बच्चियों घर से गोइठा लाने के लिए गांव में निकली थी. उन्होंने बताया कि गांव के ही देवानंद राय के घर के नजदीक जब वह बच्चियों पहुंचकर उनसे गोइठा के बारे में पूछी तो उन्होंने बताया कि उनके घर में गोइठा नहीं है खेत में है. देव आनंद राय दोनों बच्चियों को लेकर खेत की तरफ जाने लगे इस बीच सामने से एक महिला आती दिखी, तब उन्होंने दूसरी तरफ बच्ची को ले जा रहे थे. इस बीच वहां भी एक महिला आती दिखी, इसके बाद देवानंद राय ने तीसरी जगह बच्ची को ले गया.
वरीय आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि देवानंद राय ने पहले 8 वर्ष की बच्ची के साथ जबरदस्ती रेप किया। फिर दूसरी बच्ची के साथ भी गलत करना चाहा.इसपर लड़कियो के विरोध करने पर गुस्से में आकर वहीं पर पड़े एक बड़े पत्थर से दोनों बच्चियों के सर पर जोर से प्रहार किया, जिससे 8 वर्ष की बच्ची की मौत मौके पर हो गई.उन्होंने बताया कि दूसरी बच्ची भी घायल हो गई और गिर पड़ी, जिससे देवानंद राय ने मृत समझ कर वहां छोड़कर फरार हो गया.
वरीय आरक्षी अधीक्षक ने यह भी बताया कि पिछले 19 अप्रैल को हिंदूनी गांव में 72 वर्ष की एक महिला को दुष्कर्म के बाद हत्या में भी देवानंद ने अकेले शामिल रहा था.
पटना के फुलवारी शरीफ में चर्चित दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवं हत्या मामले में तेजी से अनुसंधान व खुलासा कर हत्यारे की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारियो को पटना के एस एस पी राजीव कुमार मिश्रा ने शबासी दी और उसकी हौसला अफजाई किया है . पटना के सीनियर एसपी का मानना है कि इस मामले में भारी दबाव के बावजूद जिस तरह पुलिस प्रशासन की टीम ने काम किया है वह दूसरे पुलिस कर्मियों को सबक देने वाला है.
इस कांड में विक्रम सिहाग,सहायक पुलिस अधीक्षक, फुलवारीशरीफ, भावरे दिक्षा अरूण, भा०पु० से० (परीक्ष्यमान), सहायक पुलिस अधीक्षक, पटना,
डा0 अनु कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक (परीक्ष्यमान), पटना, वर्तमान अनुसंधानकर्ता , चिंकी कुमारी, पुलिस उपाधीक्षक (परीक्ष्यमान), पटना, पु०नि० मो० सफीर आलम, थानाध्यक्ष फुलवारीशरीफ, पटना,पु०नि० प्रशांत कुमार भारद्वाज, थानाध्यक्ष, नौबतपुर पटना, पु०नि० निवास कुमार, फुलवारीशरीफ थाना, पु०नि० दीपक कुमार, पटना जिला, पु०नि० कुमारी उषा, थानाध्यक्ष बेउर थाना , पु०अ०नि० कोमल कुमारी, फुलवारीशरीफ थाना,सिपाही अर्जुन कुमार झा, फुलवारीशरीफ थाना, सिपाही जाहिद आलम, फुलवारीशरीफ थाना, सिपाही तरूण कुमार, फुलवारीशरीफ थाना,सिपाही नंदलाल पाल, फुलवारीशरीफ थाना एवं सिपाही मुकेश कुमार राय, फुलवारीशरीफ थाना शामिल हैं.
