बिहार

थाने के शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, पुलिस की पहल से परिवारों की सहमति से हुई शादी

फुलवारीशरीफ, अजीत। फुलवारी थाना परिसर शनिवार की शाम एक अनोखी शादी का गवाह बना. परिजनों की असहमति के कारण विवाह में आ रही बाधा को पुलिस ने आपसी सहमति से दूर कराया, जिसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।

जानकारी के अनुसार, जहानाबाद निवासी एवं वर्तमान में खगौल थाना क्षेत्र के सादिकपुर में रहने वाले 22 वर्षीय अजय कुमार शर्मा और फुलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी 21 वर्षीय मुस्कान कुमारी खगौल के एक निजी संस्थान में साथ काम करते हैं. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ और दोनों ने विवाह का निर्णय लिया. हालांकि युवती के परिजन शुरुआत में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद अजय कुमार शर्मा ने फुलवारी थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर बातचीत की और समझाने-बुझाने के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए।

Advertisements
Ad 1

परिजनों की सहमति मिलने के बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में पुलिस अधिकारियों, दोनों परिवारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं. वर ने वधू की मांग में सिंदूर भरकर उसे जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। विवाह के बाद पुलिस अधिकारियों एवं थाना कर्मियों ने नवदंपती को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं. थाना परिसर में संपन्न हुआ यह विवाह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Related posts

नेपाल से 5 किलो गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार!

आद्रा महोत्सव पर मां दुर्गा की महाआरती, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खीर-पूड़ी व आम का प्रसाद

अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोरी की बाइक के साथ चार गिरफ्तार!

error: