झारखण्डताजा खबरें

दिनदहाड़े बिनोद झा को गोली मारने वाला हत्यारा गिरफ्तार!

धनबाद: निरसा एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में चिरकुंडा पुलिस ने तालडांगा हाउसिंग कोलोनी में बिनोद झा को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दो अपराधियों को एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मृतक बिनोद झा की पत्नी गीता देवी ने पुलिस को बताया था कि बिनोद झा की हत्या पूर्व से दागी मिंटू कश्यप एवं उसके सहयोगी द्वारा हत्या की गई थी। उसी बयान पर पुलिस जांच करनी शुरू की तो पता चला कि मिंटू कश्यप रीता देवी एवं उसके पुत्र अभिषेक तीनों मिलकर एक नया गिरोह बना काम करना शुरू कर दिए थे। जिसकी सारी जानकारी बिनोद झा को थी। उसने मिंटू कश्यप को कहा था कि इसकी सूचना वह पुलिस को दे देगा। उसके बाद से ही उसके हत्या का सडयंत्र रचा गया। जिसमें सूटर को रीता देवी द्वारा पिस्टल मुहैया कराया गया। उसके बाद बिनोद झा की हत्या कर सभी बराकर के ओरिएंटल लॉज बराकर एवं पूजा लॉज तालडांगा में छिपे हुए थे। जो फरार ही गए है। घटना को अंजाम तक पहुंचाने में शामिल मिंटू कश्यप के गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisements
Ad 1

जिसमे एक चांच का निखिल पासवान तथा सोनारडंगाल का शेखर रवानी गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल, 8 एम एम का दो कट्टा, ऑटोमेटिक रिवाल्वर, दो मोबाइल तथा 14 जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया है। जल्द ही मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छापेमारी टीम में चिरकुंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, एसआई सालो हेम्ब्रम सहित अन्य चिरकुंडा थाना के अधिकारी एवं पुलिस बल थे।

Related posts

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा

Heat Wave Alert: स्कूलों के समय में बदलाव, कक्षा 8 तक 11:30 के बाद पाबंदी

error: