पंजाब

पटियाला में हुई घटना पंजाब सरकार की फेलियर का स्पष्ट प्रमाण : संजीव मन्हास

तलवाड़ा(प्रवीण सोहल): भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास ने दसूया मे पत्रकारो से बातचीत दौरान पटियाला में पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि यह सब पंजाब की भगवंत मान सरकार के फेलियर का स्पष्ट प्रमाण है। आप सरकार पंजाब का शान्तमय भाईचारक माहौल नष्ट करने पर तुली हुई है।

संजीव मन्हास ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने डेढ़ महीने से ऊपर का समय हो चुका है, लेकिन केजरीवाल और भगवंत मान द्वारा पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के लिए जनता के साथ किया गया कोई भी लोक-लुभावन वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब की जनता से झूठे वादे किए थे, लेकिन पंजाब की सत्ता हासिल करने की बाद उन वादों को पूरा नहीं कर सके। इसलिए जनता अब आम आमदी पार्टी से जवाब लेगी, जिसके चलते केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब में सरकार बनाने के लिए जनता से किए गए वादों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे नीच हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। ताकि जनता आपस में लड़ मरे और यह लोग अपना स्वार्थ सिद्ध करते रहें।

Advertisements
Ad 1

मन्हास ने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब में अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पिछले डेढ़ महीने में पंजाब में बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा 5 कब्बडी खिलाड़ियों सहित 30 से अधिक लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा केजरीवाल वादियों की सैर करने में व्यस्त हैं। उन्हें पंजाब में अपराधियों द्वारा अज्नाम दी जा रही घटनाएँ नजर नहीं आ रहीं। मनहास ने मांग की कि पटियाला में हुई इस घटना के पीछे के कारणों तथा इस घंटना के पीछे किसका हाथ है, जांच का विषय है और इसकी जांच कर इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।

Related posts

कांग्रेस पार्टी तलवाड़ा नगर काउंसिल से चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन मुझे दें : बोध राज

पठानकोट की 28 साल की बेटी ने किया पंजाब का नाम रोशन

अपनी मांगों को लेकर कंडी गांव ढोलवाहा के लोग बैठे मरणवृत पर

error: