बिहार

कुशमाहा पंचायत सरकार भवन का मुखिया ने फीता काटकर किया उद्घाटन, विधायक रहे मौजूद

अररिया, रंजीत ठाकुर फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का गुरुवार को पंचायत के मुखिया पूजा कुमारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहे तो वहीं पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं दर्जनों ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सरकार भवन से जुड़े सरकारी कर्मी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि रंजन, पंचायत सचिव अमित कुमार, तकनीकी सहायक अंकित कुमार, लेखपाल सह- आईटी सहायक मिराज आलम, कार्यपालक सहायक सुशांत आनंद, राजस्व कर्मचारी विकास मंडल, विकास मित्र बैजनाथ सदा, कचहरी सचिव रोमा कुमारी, न्याय मित्र तरुण सिंहा, आवास सहायक विपिन कुमार, किसान सलाहकार दिलीप देव, मौजूद थे।

आइये जानते है क्या कहती है मुखिया पूजा कुमारी:-

मुखिया पूजा कुमारी ने पंचायत सरकार भवन उद्घाटन के उपरांत बोली अब पंचायत के किसी भी जनता को अंचल और प्रखंड से जुड़े कार्यों के लिए फारबिसगंज अंचल सह प्रखंड कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सरकार भवन में सभी कार्यों से जुड़े सभी कर्मी रोस्टर के हिसाब से सभी दिन उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कोई कर्मी बिना कारण बताएं अगर अनुपस्थित रहा तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को लिखा जाएगा।

क्या कहते हैं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शशि रंजन:-

इस बाबत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी फारबिसगंज शशि रंजन ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में कुल 13 कर्मी का पदस्थापन है। आज सरकार के निर्देश के आलोक में सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन कर पंचायत से जुड़े कार्यों का कर्मियों द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। प्रत्येक दिन ससमय सभी कर्मी कार्यालय पहुंचकर जनहित से जुड़े कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को पहुंचने का कार्य करेंगे। कर्मी के अनुपस्थित पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी।

आईए जानते हैं क्या कहते हैं फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक :-

विधायक ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड और अंचल कार्यालय से जुड़े सभी कार्य सरकार भवन में ही उपलब्ध होगा। कुशमाहा पंचायत के आम जनता को अब प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Related posts

प्रेमिका की शादी के कुछ दिन बाद, युवक ने किया अपना जीवनलाल समाप्त

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

error: