उत्तरप्रदेश

लिखकर 11वीं मंजिल से कूद गई फैशन डिजाइनर!

गाजियाबाद(न्यूज़ क्राइम 24): राजनगर एक्सटेंशन में एक फैशन डिज़ाइनर आयुषी दीक्षित ने 11वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। वारदात के वक्त फ्लैट में युवती की मां भी मौजूद थी। आयुषी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।

यह वारदात नंद ग्राम इलाके के राज नगर एक्सटेंशन सृष्टि सोसायटी में हुई। मेरठ के कंकर खेड़ा के रहने वाले सतीश दीक्षित का परिवार सोसाइटी के प्लॉट नंबर 1101 रहता है। सतीश दीक्षित की मेरठ रोड पर अपनी एक फैक्ट्री है। सतीश की बेटी आयुषी नोएडा में गौरव स्टूडियो में फैशन डिज़ाइनर है। आयुषी की कंपनी ने पिछले दिनों करीना कपूर की ड्रेस भी डिजाइन की थी।

Advertisements
Ad 1

25 साल की आयुषी सोमवार रात करीब 8 बजे फ्लैट की बालकनी में पहुंची, जहां उसने कुर्सी रखी और उस पर चढ़कर रेलिंग से नीचे कूद गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि नौकरी के तनाव के चलते खुदकुशी कर रही हूं। जो मुकाम हासिल करना चाहती थी, वह नहीं हासिल कर सकी।पापा आपके राज में कोई खुश नहीं रह सकता। आयुषी ने अपने पिता के लिए जो लिखा, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related posts

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा

कच्ची शराब को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

error: