बिहार

मुर्गी फार्म में छिपाकर रखे गए 160 कार्टन विदेशी शराब को उत्पाद विभाग ने किया बरामद!

नालंदा(न्यूज़ क्राइम 24): जहरीली शराब कांड के बाद नालंदा पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छबीलापुर थाना क्षेत्र के नंनसूत बीघा गांव में छापेमारी कर पोल्ट्री फॉर्म छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है । उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ननसूत बीघा गांव में टुन्नी यादव के पोल्ट्री फॉर्म में शराब की बड़ी खेप को छिपाकर रखा गया है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई जहां से 160 कार्टून में 3132 बोतल विदेशी शराब को बरामद किया गया । बरामद शराब की कीमत 5 लाख से अधिक बतायी जा रही है । शहरी इलाकों में सख्ती होने के बाद धंधेबाज अब गाँवों में अपना ठिकाना बना रहे हैं । सूचना मिलने पर विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । छापेमारी टीम ने उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद थे ।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा की

औरंगाबाद जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

एक लक्ष्य, एक संकल्प : गौरैया संरक्षण के लिए आगे आएं : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

error: