बिहार

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के बढ़ेपारा पंचायत अंतर्गत चकरदाहा गांव में बुधवार को एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी नरपतगंज पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। इसके बाद नरपतगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने मामले की जानकारी फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा को दी।

मौके पर डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया गया। हालांकि पुलिस पहचान के लिए काफी प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो पाया। पुलिस का कहना है कि शायद कहीं सड़क दुर्घटना में मौत हुई है या फिर हत्या कर शव को इस जगह पर फेंक दिया गया है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। डीएसपी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है। कहा व्यक्ति कहां का रहने वाला था और कैसे घटना घटी सभी बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: