बिहार

मोदी की गारंटी का विकास रथ, विकसित भारत के लिए नया संकल्प पैदा करेगा : रविशंकर प्रसाद

पटना, न्यूज क्राइम 24। पटना साहिब सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद जी अपने संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के भवर पोखर और लोदीपुर स्थित देवी स्थान मंदिर के समीप में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित बांकीपुर विधायक श्री नितिन नवीन जी,भाजपा पटना महानगर के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार जी आदि लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर उपस्थित सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, आम जनमानस को संबोधित कर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा ड्रोन का खेती में उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का उद्वेश्य देशभर में लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा ऐसे लोग जो केंद्र सरकार की योजनाओं से नही जुड़े हैं, उन सभी लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाया जाए।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज भारत के कोने-कोने में ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ से जनता जुड़कर योजनाओं का लाभ ले रहे है। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का उद्वेश्य देशभर में लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा ऐसे लोग जो केंद्र सरकार की योजनाओं से नही जुड़े हैं, उन सभी लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर लाभ पहुंचाया जाए। ‘विकसित भारत का निर्माण’ और ‘अंत्योदय’ का हमारा संकल्प इस यात्रा के माध्यम से साकार हो रहा है

साथ ही श्री प्रसाद ने बताया की पूरे हिंदुस्तान में 2 लाख से अधिक मोदी की गारंटी वाली रथ चल रही है जिसमे बिहार में 120 रथ चल रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए है। देश के विकास और गरीब कल्याण हेतु केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों से क्षेत्र की जनता का जुडाव व लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देख बहुत अच्छा लगा। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों और लाभार्थियों से विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागिता का संकल्प दिलाया।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: